10 नबम्बर को मालूम हो जायेगा की नितीश बाबू “रहिहन” या “जहिहन” – टक्कर और विकल्प के आभाव बीच तीन-चरण में चुनाव 

नितीश बाबू की हाथ की रेखाएं क्या कहता है? विकल्प के आभाव में
नितीश बाबू की हाथ की रेखाएं क्या कहता है? विकल्प के आभाव में "अबकी बार फिर नितीश कुमार"

बिहार के सत्तारूढ़ मुख्य मन्त्री नितीश कुमार और उनकी पार्टी अगले विधान सभा में बिहार का नेतृत्व करेंगे अथवा प्रदेश का सात करोड़ से अधिक मतदाता उनका विकल्प आगामी तीन-चरणों में संपन्न होने वाले चुनाव में ढूंढ लेंगे, इसका निर्णय आगामी 10 नबम्बर को हो जायेगा।

आज निर्वाचन आयोग बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शंखनाद कर दिया है । कोरोना महामारी के साये के बीच चुनाव आयोग आज बिहार के 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। राज्य में तीन चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण का मतदान 28 अक्तूबर, दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर और तीसरे चरण के लिए 7 नवंबर को मतदान होंगे। वहीं 10 नवंबर को मतगणना होगी। 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को छोड़कर पूरे राज्य में मतदान समय एक घंटा बढ़ाया जाएगा और सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 रोगी आखिरी एक घंटे में मतदान कर सकते हैं। संक्रमित लोगों के लिए विशेष प्रोटोकॉल तैयार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जनसभाओं में सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा।     

अरोड़ा ने कहा कि ये चुनाव बेहद असाधारण परिस्थितियों में कराये जा रहे हैं और इन परिस्थितयों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ स्वास्थ्य संबंधी प्रोटोकोल के संबंध में व्यापक इंतजाम किये गये हैं। चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गयी है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण क्वारंटाइन में रहने वाले मतदाता या तो पोस्टल बैलट से मतदान कर सकते हैं या फिर वे अंतिम चरण के चुनाव के दिन अपने अपने मतदान केन्द्रों में स्वास्थ्य अधिकारियों की देख रेख में मतदान करेंगे।  

ये भी पढ़े   बिहार विधान सभा अध्यक्ष पद के लिए विजय सिन्हा और अवध बिहारी चौधरी कल चुनावी-कुस्ती लड़ेंगे

आगामी 29 नवंबर को बिहार विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार मतदान केंद्रों की संख्या और मैनपावर को बढ़ाया गया है। बिहार में 2020 के चुनाव में सात करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसमें महिला मतदाताओं की संख्या तीन करोड़ से अधिक है।   

  • पहले चरण यानी 28 अक्तूबर को बांका, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर जिले के लिए मतदान होगा।  
  • दूसरे चरण यानी तीन नवंबर को गोपालगंज, सिवान, पूर्वी चंपारण, शिवहर, मुजफ्फरपुर, सीवान, सारण, पटना, वैशाली, नालंदा, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर जिले के लिए मतदान होगा।  
  • तीसरे चरण यानी सात नवंबर को पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज जिले के लिए मतदान होगा।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here