आर्यावर्तइण्डियननेशन.कॉम का एक प्रयास: ‘कामरूप कामाख्या मंदिर ट्रस्ट’ में ‘मिथिला का प्रतिनिधित्व’ हो, अधिकारी ने कहा: “वंडरफुल इनिसिएटिव” 

मई, 2008 में कामरूप कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना करती दरभंगा की महारानी अधिरानी कामसुन्दरी। पीछे खड़े हैं प्रोफ़ेसर हेतुकर झा (अब दिवंगत)

गौहाटी :  आज जब सम्पूर्ण भारत “आज़ादी का अमृत महोत्सव” मन रहा है, आज़ादी के पूर्व और आज़ादी भारत की राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक, आध्यात्मिक क्षेत्रों के विकास में अहम् भूमिका अदा करने वाले दरभंगा के महाराजाओं – लक्ष्मेश्वर सिंह, रामेश्वर सिंह और डॉ सर कामेश्वर सिंह – के सम्मानार्थ तथा मिथिला की सांस्कृतिक गरिमा को पुनः बहाल करने के उद्देश्य से नीलांचल पहाड़ पर स्थित कामरूप कामाख्या मंदिर ट्रस्ट में “मिथिला का एक प्रतिनिधि” हेतु एक विशेष पहल किया गया है। इस पहल को कामरूप कामाख्या के अधिकारी ने “वंडरफुल इनिसिएटिव” बताया और विश्वास दिलाया कि परिणाम “सकारात्मक” ही होगा।  

भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के गुमनाम क्रांतिकारियों के वंशजों की खोज कर रहे INDIANMARTYRS.IN नामक संस्था और दरभंगा के अंतिम राजा महाराजाधिराज डाक्टर सर कामेश्वर सिंह द्वारा स्थापित ‘दी इण्डियन नेशन और ‘आर्यावर्त’ (अब मृत) अख़बारों के नामों को और महाराजाओं की गरिमा को पुनः स्थापित करने वाला वेबसाइट https://www.aryavartaindiannation.com  प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री हिमंता बिस्वा सर्मा और कामरूप कामाख्या के प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भी लिखा है। 

कोई 40-पृष्ठ के दस्तावेजों के साथ लिखे गए पत्र में असम सरकार और कामरूप कामाख्या के अधिकारियों से निवेदन किया गया है कि नीलांचल पर्वत पर स्थित कामाख्या मंदिर और उसके ऊपर भुनेश्वरी मंदिर में, आस-पास के इलाकों के विकास में दरभंगा के तत्कालीन महाराजा रामेश्वर सिंह और तत्पश्चाय्त उनके बड़े पुत्र महाराजाधिराज डॉ सर कामेश्वर सिंह का योगदान आज भी जीवित है। इस बात का जिक्र करते कि असम और गौहाटी के लोग आज भी दरभंगा के महाराजाओं की उदारता को याद रखे हुए हैं, पत्र आगे लिखता है कि मिथिला के महाराजाओं और भारत में कोई चार करोड़ मैथिलों के सम्मानार्थ कामाख्या मंदिर ट्रस्ट में मिथिला से एक प्रतिनिधि को स्थान दिया जाय।    

पत्र में इस बात की भी चर्चा की गई है कि दरभंगा के महाराजा रामेश्वर सिंह, जो कामाख्या शक्तिपीठ के एक सिद्ध पुरुष भी थे, जिन्होंने भुनेश्वरी मंदिर के एक गेस्ट हॉउस भी बनाया था (आज उस पर किसी अन्य व्यक्ति का कब्ज़ा है) की मृत्यु 1929 में हुई। महाराजा रामेश्वर सिंह की मृत्यु के बाद उनके बड़े पुत्र महाराजाधिराज डॉ सर कामेश्वर सिंह दरभंगा राज का बाग़-डोर संभाले। कामाख्या के विकास और असम के लोगों के विकास के लिए उनका भी योगदान अक्षुण रहा। डॉ सर कामेश्वर सिंह की मृत्यु आज से कोई छः दशक पूर्व देश की आज़ादी के कोई 14 वर्ष बाद 1 अक्टूबर, 1962 को हुई।

कामरूप कामाख्या मंदिर

महाराजाधिराज डॉ सर कामेश्वर सिंह की मृत्यु के बाद दरभंगा राज में उनका अपना कोई रक्त-सम्बन्ध नहीं था, सिवाय उनकी पत्नी महारानी अधिरानी कामसुन्दरी के अलावे। महाराजाधीरज की तीन पत्नियां थी, लेकिन सभी संतानहीन रहीं।  उनकी मृत्यु के बाद उनके द्वारा बनाये गए वसीयत नामा और बाद में फेमिली सेटेलमेंट के तहत दरभंगा राज की सम्पत्तियाँ उनकी “विधवाओं” और उनके छोटे भाई राजबहादुर विश्वेश्वर सिंह के संतानों में विभक्त कर दिया गया। सम्पत्तियों की ओर सबों का रुझान इतना अधिक हो गया की दरभंगा राज की राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक, आध्यात्मिक और अन्य क्षेत्रों की गरिमा क्रमशः मिट्टी पलीद होती चली गई। 

पत्र में यह भी लिखा गया है कि चुकी महाराजाधिराज डॉ सर कामेश्वर सिंह की तीसरी पत्नी (विधवा) महारानी अधिरानी कामसुन्दरी भी अपने जीवन के 92 वें वसंत को पार कर चुकी हैं और ढलती उम्र तथा गिरते स्वास्थ्य के कारण वे अपने पति और ससुर की इक्षाओं को पूरा करने में असमर्थ पा रही हैं। कोई चौदह वर्ष पूर्व सं 2008 के जून महीने में महारानी कामरूप कामाख्या मंदिर में स्वयं पूजा-अर्चना की थी और उस समय इस बात पर चर्चा की गई थी की मिथिला के लोगों के सम्मानार्थ, महाराजाओं के सम्मानार्थ कामरूप कामाख्या मंडित ट्रस्ट में मिथिला का एक प्रतिनिधि को स्थान मिले। 

लेकिन दरभंगा राज के तरफ से, खासकर जो उनके पति की मृत्यु के बाद उनकी सम्पतियों के लाभार्थी हुए, किसी के तरफ से कोई यत्न नहीं किया गया। आज महारानी अधिरानी कामसुन्दरी का स्वास्थ्य बहुत बेहतर नहीं है। ईश्वर न करे, लेकिन प्रारब्ध और नियति को कौन टाल सकता है; महारानी अधिरानी अगर आँख बंद कर लेती हैं तो दरभंगा राज में दरभंगा के महाराजा के “प्रत्यक्ष रक्त सम्बन्ध” का मनुष्य का भी अंत हो जायेगा, साथ ही, वे अपने पति और ससुर की सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक गरिमा को बिना बहाल किये, पूरा किये इस लोक से प्रस्थान कर लेंगी, जो अच्छा संकेत नहीं होगा। 

पत्र में लिखा गया है: “आर्यावर्तइण्डियननेशन(डॉट)कॉम और इण्डियनमार्टियर्स(डॉट)इन का आपसे निवेदन है कामाख्या ट्रस्ट में स्थापना काल से महाराजा रामेश्वर सिंह की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। उनके पश्चयात महाराजा कामेश्वर सिंह भी सकारात्मक कार्य किये। लेकिन महाराजा की मृत्यु के बाद दरभंगा राज में ऐसा कोई ‘पुरुष’ नहीं बचा जो दरभंगा राज की, महाराजाधिराज की गरिमा और संस्कृति को बचा सके। समयांतराल कामरूप कामाख्या में भी दरभंगा की भूमिका नगण्य होती गयी और लोगों के मानस पटल से मिथिला का नाम मिटने लगा, मिट गया। कामाख्या ट्रस्ट में दरभंगा के महाराजा रामेश्वर सिंह की भूमिका को मद्दे नजर, भुनेश्वरी मंदिर के निर्माण में उनकी भूमिका को ध्यान में रखकर, मिथिला के लोगों के सम्मानार्थ, दरभंगा राज के सम्मानार्थ – कामरूप कामाख्या ट्रस्ट में एक स्थायी स्थान दिया जाय। हम सबों का यह प्रयास सम्पूर्ण मिथिला के लिए बहुत प्रभावकारी होगा।”

कामरूप कामाख्या

दोनों संस्थाओं के इस पहल को “बेहतर” बताये हुए, कामरूप कामाख्या के अधिकारी ने कहा कि “यह एक अद्भुत, आश्चर्यजनक प्रयास है। इस दिशा में हम कामरूप कामाख्या मंदिर ट्रस्ट के लोगों से बात कर इस विषय को अवश्य देखेंगे।” सूत्रों के अनुसार कामरूप कामाख्या के अधिकारियों और कामरूप प्रशासन शीघ्र ही कामाख्या मंदिर ट्रस्ट के चयनित पदाधिकारियों से ट्रस्ट में मिथिला (दरभंगा राज) के करोड़ों लोगों का प्रतिनिधित्व करने के लिए “एक स्थान” हेतु वार्तालाप करेगी। कामाख्या मंदिर में दशकों पूर्व दरभंगा के महाराजाधिराज रामेश्वर सिंह के योगदान को मद्दे नज़र मंदिर के ट्रस्ट में मिथिला/दरभंगा राज की और से एक प्रतिनिधि को उचित स्थान मिले; के लिए प्रदेश के राज्यपाल जगदीश मुखी से भी मिलने का कार्यक्रम है। 

ये भी पढ़े   नया संसद भवन राष्ट्र को समर्पित: नए संसद भवन की हर ईंट, हर दीवार, हर कण गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित होगा

ज्ञातव्य हो कि दरभंगा के महाराजा सर लक्ष्मेश्वर सिंह की मृत्यु 122 वर्ष पहले हुयी। उनकी मृत्यु के उपरांत दरभंगा राज की गद्दी पर बैठने वाले उनके अनुज महाराजा सर रामेश्वर सिंह की मृत्यु भी करीब 91 वर्ष पहले हुई । तत्पश्चाय्त महाराजाधिराज सर कामेश्वर सिंह को भी 59 वर्ष से अधिक जो गए इस पृथ्वी को छोड़े हुए। परन्तु 12 जून सं 1897 से लेकर आज तक महाराजा का वचन पूरा नहीं हो सका। हो भी कैसे? महाराजाधिराज सर कामेश्वर सिंह की मृत्यु के बाद तो दरभंगा राज की सम्पत्ति कौड़ी-जैसा लोगों ने लुटा – कुछ अपने, कुछ पराए – फिर शक्तिपीठ कामरूप कामाख्या मंदिर में दिए गए उस सम्मानित वचन को पूरा करने वाला शायद आज की पीढ़ी मेंकोई है अथवा नहीं, यह खरबों का प्रश्न है। इससे भी बड़ा प्रश्न यह है कि क्यादरभंगा राज की वर्तमान पीढ़ी मिथिलाञ्चल के लोगों की सांस्कृतिक अस्तित्व औरगरिमा बचा पायेगी जिसके लिए दरभंगा के महाराजाओं ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिए ? 

कोई चौदह वर्ष पहले महाराजाधिराज सर कामेश्वर सिंह की पत्नी महरानी अधिरानी कामसुन्दरी देवी कामाख्या की यात्रा पर थीं। एक उत्सव था महारानी की यात्रा। उस  यात्रा के दौरान कामाख्या मंदिर अथवा नीलांचल पर्वत श्रंखला पर स्थित शायद ही कोई मनुष्य रहा होगा, जो उस उत्सव में शामिल नहीं हुआ होगा। कामाख्या मंदिर के सभी पण्डितगण महारानी की अगुआई किए थे। महारानी भी अपने पुरखों द्वारा संपन्न सभी कार्यों को देखीं। वे भुनेश्वरी मंदिर भी देखीं जहाँ उनके ससुर महाराजा रामेश्वर सिंह माँ काली की साधना करते थे । उस यात्रा के दौरान एक सवाल व्ही उठाया गया था कि “असम के इस कामरूप कामख्या मंदिर के अध्यक्ष थे उनके ससुर – महाराजा रामेश्वर सिंह और दरभंगा राज और महाराजाओं का इस मंदिर और आसपास के क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान – था, फिर कामाख्या मंदिर के ट्रस्ट में राज दरभंगा का एक स्थायी-सदस्य क्यों नहीं है? वैसे भी महाराजा रामेश्वर सिंह कामाख्या मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष थे। लोगों ने महारानी साहेब के इस कथन का ह्रदय से स्वागत किया था, सर-आंखों पर लिया। 

लेकिन फिर क्या हुआ? क्यों नहीं दरभंगा राज के वंशज इस दिशा में अग्रसर हुए? क्या राज दरभंगा की सदस्यता सिर्फ मिथिलाञ्चल के करोड़ों लोगों का प्रतिनिधित्व नहीं करता? क्या दरभंगा राज की आज  की पीढ़ियों में इतनी क्षमता नहीं है जो अपने पूर्वजों की संस्कृति-गरिमा को बचा सकें? अनंत सवाल है। 

महाराजा रामेश्वर सिंह

महाराजा रामेश्वर सिंह का कामाख्या मंदिर में ऐतिहासिक योगदान है। सर हेनरी कॉटन के ज़माने में जब भयंकर भूकंप आया था, महाराजा रमेश्वर सिंह कामाख्या मंदिर, भुनेश्वरी मंदिर , आस-पास के क्षेत्रों का विकास किया था। असम में लाखों-लाख एकड़ जमीन दरभंगा राज का है। महाराजा रामेश्वर सिंह कामाख्या मंदिर के अध्यक्ष भी थे। दशकों पहले डॉ हेतुकर झा, जो महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह कल्याणी फाउंडेशन के संस्थापक-प्रबंधक ट्रस्टी थे, आवाज भी बुलंद किये की क्यों न कामाख्या मंदिर ट्रस्ट में राज दरभंगा का एक स्थायी सदस्य पुनः स्थापित किया जाय. साथ ही, सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से दरभंगा महाराजाओं की कीर्तियों को बरकरार कर पुनः स्थापित करे। 

लेकिन दुर्भाग्य है। शिक्षित मनुष्य अथवा जो आज ही नहीं, आने वाले समय में भी शिक्षा के महत्व को समझेगा, वही दरभंगा राज या महाराजा श्री लक्ष्मेश्वर सिंह से लेकर महाराजाधिराज सर कामेश्वर सिंह तक के ऐतिहासिक और पुरातात्विक दृष्टि से इन तथ्यों को समझेगा, बचाने का प्रयास करेगा। लेकिन दुर्भाग्य यह है कि आज के समय में सम्पूर्णता के साथ शिक्षा और सोच का नामोनिशान ख़त्म हो गया है, ख़त्म हो रहा ही। राज दरभंगा के महाराजा की कीर्तियाँ मिट्टी में मिल गई हैं। सबों की निगाहें अंततः उनकी संपत्तियों पर जा टिकी है, फिर आप क्या उम्मीद करते हैं कि महाराजा, महाराजाधिराज या महारानीजी की सामाजिक, शैक्षिक, धार्मिक, आध्यात्मिक, आर्थिक, सांस्कृतिक इत्यादि क्षेत्रों में जो योगदान हैं – वह बच पायेगा ? कभी नहीं। 

जब महाराजा रमेश्वर सिंह अपने मानवीय-धार्मिक-राजनीतिक कार्यों के उत्कर्ष पर थे उसी समय सर हेनरी कॉटन भारत के असम के तत्कालीन चीफ़ कमीशनर से प्रभार लेकर असम के नए कमीश्नर बन गए थे। इन राज्यों में 12 जून, 1897 को भूकंप आया था। इस भूकंप और उसके बाद महाराजा रमेश्वर सिंह का योगदान ‘स्वर्णाक्षरों” में लिखने योग्य है।  लेकिन लिखेगा कौन? यहाँ तो सभी सोने के पीछे भाग रहे हैं। 

टाईम्स ऑफ़ इण्डिया ने एक बेहतरीन सम्पादकीय भी लिखा था उन दिनों जो इस बात का गवाह है कि तत्कालीन महाराजा दरभंगा श्री रामेश्वर सिंह जी और उनके पूर्व उनके अग्रज महाराजा श्री लक्ष्मेश्वर सिंह न केवल अपने सल्तनत के लोगों के लिए चिंतित रहते थे, बल्कि देश की सभ्यता, संस्कृति, शिक्षा के विकास और आर्थिक उन्नति के लिए भी उतने ही संवेदनशील थे। उनके ह्रदय में अपने परिवार और परिजनों के प्रति सकारात्मक विचार प्रति-पल उद्वलित होते थे। लेकिन आज और आज की पीढ़ी अपने पूर्वजों के उस सम्मान को, उस संवेदना को, बरकरार रखी ? असम के लोग कहते हैं – नहीं। 

उन दिनों लिखा गया टाइम्स ऑफ़ इण्डिया का सम्पादकीय

महाराजा रामेश्वर सिंह, दरभंगा, मिथिला एक असाधारण देवी रहस्य के जानकार और साधक तथा देवी रहस्य के विज्ञान और तकनीकी के प्रतिपादक  थे। उनकी दिनचर्या था कि वे 2 बजे पूर्वाहन में उठकर बिछावन पर हीं दुर्गा सप्तशती का पूरा पाठ पूर्ण करने के उपरांत 3.30 बजे स्नान करने के बाद संध्या वंदन और सहस्त्र गायत्री जप तदुपरांत एक मन चावल से पिण्ड दान, फिर ब्रह्म मुहूर्त में पार्थिव शिवलिंग की पूजा के बाद देवी भगवती के मंदिर के लिए प्रस्थान करते थे, वहां तांत्रिक विधि से तंत्र  संध्या, पात्रस्थापन के बाद भगवती  काली की उपासना आवरण पूजा, जप, पञ्चांग पाठ और उसके बाद पुष्पांजलि के साथ ककरदी  सहस्त्रनाम उसके बाद कुमारी, सुवासिनी, बटुक का पूजन तर्पण और महा प्रसाद लेने के बाद एक घंटा आराम के बाद 11 बजे से 3.30 बजे तक राजकाज  देखते थे । 

ये भी पढ़े   #भारतकीसड़कों से #भारतकीकहानी (5) ✍️ दिल्ली सल्तनत में दरभंगा राज का नामोनिशान समाप्त ​

उसके बाद स्नान करने के बाद  वैदिक संध्या वंदन और गयात्री जप और प्रदोष समय के अन्तराल में पार्थिव पूजा संपन्न करते थे l रात्रि में वे सांगोपांग निशार्चन, 108 ब्राह्मण सामूहिक रूप से दुर्गा सप्तसती का पाठ और 51 ब्राह्मण से  रुद्राभिषेक संपन्न कराते थे । महाराजा अपनी पूरी जीवन महानुष्ठान में परिवर्तित कर दिये थे l वे काफी पढ़े लिखे और महान विद्वान थे l अंग्रेजी, फ्रेंच, बंगाली,  मैथिलि, हिंदी, संस्कृत, फारसी  के विशेषज्ञ थे l वे तंत्र विज्ञान के मास्टर के साथ वेदान्त, सांख्य योग . व्याकरण के अच्छे जानकार थे।” 

12 जून, 1897 उत्तर-पूर्व भारत में आये भूकंप के बाद जिस सम्मान के साथ दरभंगा राज के महाराजाओं ने गौहाटी के ऐतिहासिक कामाख्या मंदिर का जीर्णोद्धार किये, जिस तरह नीलांचल पर्वत पर स्थित भुनेश्वरी मंदिर का जीर्णोद्धार किये, उसी नीलांचल पर्वत श्रृंखला पर ऐतिहासिक आठ-कमरों का आवास बनाये, कामाख्या संस्था को दरभंगा की मिट्टी रहते मंदिर  और उसके आस-पास के क्षेत्रों का विकास करने के प्रति वचनबद्धता दिखाए, जिस तरह कामाख्या संस्था के तत्कालीन पंडितों से लेकर अधिकारियों तक दरभंगा राज के एक सदस्य को कामाख्या ट्रस्ट में आजीवन-सदस्यता हेतु वचनबद्धता दिखाए – आज तक किसी ने चूं तक नहीं किये। 

परिणाम: असम राज्य में महाराजा लक्ष्मेश्वर सिंह से लेकर महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह तक अर्जित लाखों-लाख एकड़ भूमि और अन्य सम्पत्तियाँ न केवल मिथिलांचल से प्रवासित लोगों ने अधिपत्य जमा लिए। इतना ही नहीं भुनेश्वरी मंदिर के पास नीलांचल पर्वत पर बना वह पुरात्तव जैसा आवासीय महल पर भी कब्ज़ा है। कामाख्या के स्थानीय लोगों का कहना है कि उस भवन में कोई व्यक्ति विगत पांच दसक से भी अधिक समय से रह रहे हैं। इस दिशा में न तो कभी महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह चेरिटेबल ट्रस्ट अथवा महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह कल्याणी फाऊंडेशन द्वारा पहल किया गया। 

टाईम्स ऑफ़ इण्डिया का यहसम्पादकीय महाराजा सर रामेश्वर सिंह की कामाख्या यात्रा के साथ-साथ स्थानीय लोगोंकी शिकायतों के निवारण के इर्द-गिर्द लिखा गया है। इस लेख से यह भी स्पष्ट है किकैसे महाराजा रामेश्वर सिंह अपने बड़े भाई महाराजा लक्ष्मेश्वर सिंह के कार्यों कीभूरी-भूरी प्रसंशा किये थे; बल्कि इस बात को भी स्पष्ट लिखा है कि वे सामाजिककार्यों में, स्थानीय लोगों के कल्याणार्थ, अपने बड़े भाई के पदचिन्हों पर ही चलेंगे।यह भी उद्धृत किया है कि कैसे महाराजा साहेब ने तत्कालीन असम के कमिश्नर द्वाराकिये गए कार्यों की प्रशंसा किये हैं। साथ ही, तत्कालीन हुकूमत और व्यवस्था मेंदरभंगा राज की पकड़ के कारण लोगों को विस्वास दिलाये की वे स्थानीय लोगों केकल्याणार्थ वह सभी कार्य निष्पादित करेंगे, जो बड़े भाई करते थे। साथ ही, यह भीविस्वास दिलाया की उनकी बातों को व्यवस्था कभी भी ठुकराएगी नहीं

अपने बड़े भ्राता के मृत्यु के उपरान्त वे सन 1898 में  महाराजा बने और जीवन पर्यन्त महाराजा रहे। वे भारतीय सिविल सेवा में भर्ती हुए थे और दरभंगा, छपरा तथा भागलपुर में सहायक मजिस्ट्रेट भी रहे। लेफ्टिनेंट गवर्नर की कार्यकारी परिषद में नियुक्त होने वाले वे पहले भारतीय थे। वह 1899 में भारत के गवर्नर जनरल की भारत परिषद के सदस्य थे और 21 सितंबर 1904 को एक गैर-सरकारी सदस्य नियुक्त किये गए थे जो बम्बई प्रान्त के गोपाल कृष्ण गोखले के साथ बंगाल प्रांतों का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

वे बिहार लैंडहोल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष, ऑल इंडिया लैंडहोल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष, भारत धर्म महामंडल के अध्यक्ष, राज्य परिषद के सदस्य, कलकत्ता में विक्टोरिया मेमोरियल के ट्रस्टी, हिंदू विश्वविद्यालय सोसायटी के अध्यक्ष, एम.ई.सी. बिहार और उड़ीसा के सदस्य और भारतीय पुलिस आयोग के सदस्य(1902–03) थें। उन्हें 1900 में कैसर-ए-हिंद पदक से सम्मानित किया गया था। वे भारत पुलिस आयोग के एकमात्र सदस्य थे, जिन्होंने पुलिस सेवा के लिए आवश्यकताओं पर एक रिपोर्ट के साथ असंतोष किया, और सुझाव दिया कि भारतीय पुलिस सेवा में भर्ती एक ही परीक्षा के माध्यम से होनी चाहिए। केवल भारत और ब्रिटेन में एक साथ आयोजित किया जाएगा। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि भर्ती रंग या राष्ट्रीयता पर आधारित नहीं होनी चाहिए। इस सुझाव को भारतीय पुलिस आयोग ने अस्वीकार कर दिया। 

उन्हें 26 जून 1902 को नाइट कमांडर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ द इंडियन एंपायर (KCIE) के नाम से जाना गया, 1915की बर्थडे ऑनर्स लिस्ट में एक नाइट ग्रैंड कमांडर (GCIE) में पदोन्नत किया गया और उन्हें नाइट ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर का नाइट कमांडर नियुक्त किया गया, 1918 बर्थडे ऑनर्स लिस्ट में सिविल डिवीजन (KBE) में। 

महाराजा रामेश्वर सिंह जिनके चिता पर दरभंगा (मिथिला ) में श्यामा काली की भव्य मूर्ति स्थापित है, भारत के महान साधक थे l  वे असम के कामाख्या मंदिर के प्रेसिडेंट थे और असम में  हुए1898 के भूकंप से हुए क्षतिग्रस्त मंदिर का निर्माण कराये थे। वे एक उदार राजा थे जरूरतमंद को मदद करते थे । उनकी अदम्य इच्छा थी कि  तंत्र के वैज्ञानिक  पहलू को लोग समक्षे । इसी निमित 1908 में उन्होंने तंत्र के सभी प्रमुख विद्वानों का कांफ्रेंस दरभंगा में आयोजित किये थे जिसमे विद्वान ब्राह्मण, महान साधक और वैज्ञानिक उपस्थित हुए थे । 

वैधनाथ धाम के पंडित प्रकाश नन्द झा, काशी के पंडित शिवचरण भट्टाचार्य, श्रीविद्या साधक पंडित सुब्रमन्यम शास्त्री, जॉन वुडरोफ्फ़ अगम अनुसंधान समिति कोलकाता के प्रेसिडेंट प्रमुख थे। वह जॉन वुड रुफ्फ़ थे जिन्हें तंत्र ज्ञान और रहस्य को पश्चिमी जगत को रूबरू कराने का श्रेय जाता है उनके साथ इवान स्टीवेंसन, ब्रिटेन के महान चिकित्सक और वैज्ञानिक जिनका नाम विलियम होप्किंसों भी आये थे। इस अवसर पर महाराजा रमेश्वर सिंह के मित्र पटियाला के महाराज भूपेंद्र सिंह भी आये थे । वे भी देवी शक्ति  के बड़े साधक हो गये थे । महाराजा  स्वंय अपने मेहमान को नजदीक के स्थान भगवती उग्रतारा पीठ, महिषी ले गये थे । 

ये भी पढ़े   मिथिला के धरोहर पुरुष 'अयाची मिश्र' : बालोऽहं जगदानन्द नमे बाला सरस्वती। अपूर्णे पञ्चमे वर्षे वर्णयामि जगत्त्रयम् ।।

तीन- चार दिनों के इस भ्रमण में विदेशी विद्वानों ने तंत्र साधना के वैज्ञानिक सत्य को आत्मसात करना प्रारम्भ कर दिया था। इसलिए आज प्रातः इस विशेष सम्मेलन का प्रारम्भ हुआ तो वे भी उत्साहपूर्वक भागीदारी कर रहे थे। इसकी अध्यक्षता का भार पं. शिवचन्द्र भट्टाचार्य पर था, जिन्होंने स्वयं महाराज को तन्त्र साधना के लिए विशिष्ट मार्गदर्शन दिया था। इसी के साथ वह जॉन वुडरफ के भी दीक्षा गुरु थे। महाराज जी की प्रेरणा से ही सर जॉन वुडरफ ने पण्डित शिवचन्द्र भट्टाचार्यसे शक्ति साधना की दीक्षा ली थी। वह कह रहे थे- तन्त्र दरअसल सृष्टि के विराट अस्तित्त्व में एवं व्यक्ति के स्वयं के व्यक्तित्व में प्रवाहित विविध ऊर्जा प्रवाहों के अध्ययन- अनुसन्धान एवं इनके सार्थक सदुपयोग का विज्ञान है। तंत्र मानता है कि जीवन एवं सृष्टि का हर कण शक्ति से स्पन्दित एवं ऊर्जस्वित है। यह बात अलग है कि कहीं यह शक्ति प्रवाह सुप्त है तो कहीं जाग्रत्। इस शक्ति की अभिव्यक्ति यूं तो अनन्त रूपों में है, पर इसकी मूलतः दशमहाधाराएँ हैं, जिन्हें दश महाविद्या कहा जाता है। 

उन दिनों लिखा गया टाइम्स ऑफ़ इण्डिया

पं. शिवचन्द्र भट्टाचार्य तन्त्र के मूलभूत वैज्ञानिक सत्य को उद्घाटित कर रहे थे। वे बता रहे थे कि विराट् ब्रह्माण्ड में प्रवाहित ये शक्ति प्रवाह व्यक्ति में प्राण प्रवाह के रूप में प्रवाहित हैं। ब्रह्माण्ड में इन्हीं प्रवाहों से सृष्टि सृजन हुआ है। इसी के साथ उन्होंने निवेदन किया कि व्यक्ति में प्राण प्रवाह के रूप में प्रवाहित इन शक्ति धाराओं का स्वरूप विवेचन महाराज रमेश्वर  सिंह करेंगे एवं ब्रह्माण्ड व्यापी इनके स्वरूप की विवेचना स्वयं महापण्डित सुब्रह्मण्यम् शास्त्री करेंगे। आचार्य शिवचन्द्र के इस निर्देश को थोड़ा संकोचपूर्वक स्वीकारते हुए महाराज उठे। उनका भरा हुआ गोल चेहरा, रौबदारमूँछे, औसत कद, गेहुँआ रंग, माथे पर श्वेत भस्म का ऊर्ध्व तिलक उन्हें भव्य बना रहे थे।  

उन्होंने कहना प्रारम्भ किया- योग शास्त्र में वर्णित पाँच प्राण एवं पाँच उपप्राण ही दरअसल व्यक्ति के अस्तित्त्व में व्याप्त दश महाविद्याएँ हैं, जो व्यक्ति को विराट् से जोड़ती हैं। इनमेंआदिविद्या महाकाली एवं तारा अपान एवं इसके उपप्राण कूर्म के रूप में जननेन्द्रिय में वास करती हैं। षोडशी एवं भुवनेश्वरी प्राण एवं इसके उपप्राण नाग के रूप में हृदय में स्थित है। भैरवी एवंछिन्नमस्ता उदान एवं देवदत्त के रूप में कण्ठ स्थान में निवास करतीहैं। धूमावती एवं बगलामुखीसमान एवं कृकल के रूप में नाभिप्रदेश में स्थित हैं। मातंगी एवं कमला व्यान एवं धनञ्जय के रूप मेंमस्तिष्क में अवस्थित हैं। ऐसा कहकर महाराज थोड़ा रूके और बोले- मैंने महामायाके इन रूपों का स्वयं में इसी तरह से साक्षात्कार किया है। 

महाराज के अनुभव परक ज्ञान ने सभी को विमुग्ध किया। आचार्य शिवचन्द्र का संकेत पाकर महाराज के बैठने के पश्चात् महापण्डित सुब्रह्मण्यम् शास्त्री उठे। इन्होंने अभी कुछ वर्षों पूर्व महाराज रमेश्वर  सिंह को तन्त्र साधना की साम्राज्य मेधा नाम की विशिष्ट दीक्षा दी थी। उनका स्वर ओजस्वी था, उन्होंने गम्भीर वाणी में कहना प्रारम्भ किया- इस अखिल ब्रह्माण्ड में आदिविद्यामहाकाली शक्ति रात्रि १२ से सूर्योदय तक विशेष सक्रिय रहती हैं। ये आदि महाविद्या हैं, इनके भैरव महाकाल हैं और इनकी उपासना महारात्रि में होती है। 

महाविद्या तारा के भैरव अक्षोम्य पुरुष हैं, इनकी विशेष क्रियाशीलता का समय सूर्योदय है एवं इनकी उपासना का विशेष समय क्रोधरात्रि है। षोडशी जो श्रीविद्या है, इनके भैरव पञ्चमुख शिव हैं। इनकी क्रियाशीलता का समय प्रातःकाल की शान्ति में है। इनकी उपासना काल दिव्य रात्रि है। चौथी महाविद्या भुवनेश्वरी के भैरव त्र्यम्बकशिवहैं। सूर्य का उदय काल उनकी सक्रियता काल है। इनकी उपासना सिद्धरात्रि में होती है। पाँचवीमहाविद्या भैरवी है इनके भैरव दक्षिणामूर्ति हैं। इनका सक्रियता काल सूर्योदय के पश्चात् है। इनकी उपासना कालरात्रि में होती है छठवी महाविद्या छिन्नमस्ता है, इनके भैरव कबन्धशिव हैं। मध्याह्न सूर्य का समय उनकी सक्रियता काल है, इनकी उपासना काल वीर रात्रि है। 

धूमावती सातवीं महाविद्या हैं, इनके भैरव अघोर रूद्र हैं। मध्याह्न के पश्चात् इनका सक्रियता काल है एवं उनकी उपासना दारूण रात्रि में की जाती है। बगलामुखी आठवी महाविद्या हैं, इनके भैरव एक वक्त्र महारुद्र हैं। इनकी सक्रियता का समय सायं हैं। उनकी उपासना वीर रात्रि में होती है। मातंगी नौवीं महाविद्या है, उनके भैरव मतंग शिव हैं। रात्रि का प्रथम प्रहर इनका सक्रियता काल है। इनकी उपासना मोहरात्रि में होती है। भगवती कमला दशम महाविद्या है। इनके महाभैरव सदाशिव हैं, रात्रि का द्वितीय प्रहर इनका सक्रियता काल है। इनकी उपासना महारात्रि में की जाती है। इन दस महाविद्याओं से ही सृष्टि का व्यापक सृजन हुआ है। इसलिए ये सृष्टि विद्या भी हैं। 

इसी के साथ महाराज द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में तन्त्रविज्ञान की व्यापक परिचर्चा होते- होते सांझ हो आयी। महाराज की विशेष अनुमति लेकर उनकी सायं साधना के समय जॉन वुडरफ के साथ आए वैज्ञानिकों ने महाराज का विभिन्न यंत्रों से परीक्षण किया। इस परीक्षण के बाद उन्हें आश्चर्यपूर्वक कहना पड़ा- कि तन्त्र साधक में प्राण विद्युत् एवं जैव चुम्बकत्व सामान्य व्यक्ति की तुलना में आश्चर्यजनक ढंग से अधिक होता है। उनके इस कथन पर महाराज रामेश्वर  सिंह हँसते हुए बोले- दरअसल यह दृश्य के साथ अदृश्य के संयोग के कारण है। इसका वैज्ञानिक अध्ययन ज्योतिर्विज्ञान के अन्तर्गत होता है।बहरहाल, कामाख्या का यह मंदिर शक्ति की देवी सती का मंदिर है। 

यह मंदिर एक पहाड़ी पर बना है। इसका महत् तांत्रिक महत्व है। प्राचीन काल से सतयुगीन तीर्थ कामाख्या वर्तमान में तंत्र सिद्धि का सर्वोच्च स्थल है। मां भगवती कामाख्या का सिद्ध शक्तिपीठ सती के इक्यावन शक्तिपीठों में सर्वोच्च स्थान रखता है। यहीं भगवती की महामुद्रा (योनि-कुण्ड) स्थित है। देश भर मे अनेकों सिद्ध स्थान है जहाँ माता सुक्ष्म स्वरूप मे निवास करती है प्रमुख महाशक्तिपीठों मे माता कामाख्या का यह मंदिर सुशोभित है हिंगलाज की भवानी, कांगड़ा की ज्वालामुखी, सहारनपुर की शाकम्भरी देवी, विन्ध्याचल की विन्ध्यावासिनी देवी आदि महान शक्तिपीठ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र एवं तंत्र- मंत्र, योग-साधना के सिद्ध स्थान है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here