बिहार विधान सभा अध्यक्ष पद के लिए विजय सिन्हा और अवध बिहारी चौधरी कल चुनावी-कुस्ती लड़ेंगे

मूंछ की लड़ाई:  महागठबंधन के उम्मीदवार श्री अवध बिहारी चौधरी 
मूंछ की लड़ाई: महागठबंधन के उम्मीदवार श्री अवध बिहारी चौधरी 

पटना : बिहार विधान सभा अध्यक्ष पद के लिए विजय सिन्हा और अवध बिहारी चौधरी कल चुनावी-कुस्ती लड़ेंगे। सिन्हा जी तीन बार विधायक बन चुके हैं जबकि चौधरी जी चाह बार विधायक का चुनाव जित चुके हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विजय सिन्हा उम्मीदवार बनाए गए हैं, जबकि महागठबंधन से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता अवध बिहारी चौधरी उम्मीदवार बनाए गए हैं। 

श्री सिन्हा की ओर से राजग के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में विधानसभा सचिव के समक्ष सभाध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया गया। इस मौके पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद एवं रेणु देवी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता विजय कुमार चौधरी, पूर्व संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार, पूर्व मंत्री नरेंद्र नारायण यादव और भाजपा के संजय सरावगी उपस्थित थे।
भाजपा नेता श्री सिन्हा पिछली सरकार में श्रम संसाधन मंत्री थे। लखीसराय से वह लगातार तीसरी बार विधायक चुने गये हैं। गौरतलब है कि विपक्षी दलों के महागठबंधन के घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा माले) ने श्री अवध बिहारी चौधरी को उम्मीदवार बनाया है । सभाध्यक्ष पद के दो उम्मीदवार होने के कारण कल इसके लिए चुनाव होगा।  

उधर नेता प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने बताया कि महागठबंधन के घटक दल राजद, कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा माले) की ओर से अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से श्री अवध बिहारी चौधरी को उम्मीदवार बनाए जाने का फैसला हुआ। इसके बाद श्री चौधरी ने अपनी उम्मीदवारी के लिए विधानसभा सचिव के समक्ष पर्चा दाखिल कर दिया है। श्री यादव ने कहा कि श्री चौधरी एक योग्य और अनुभवी नेता है। 

ये भी पढ़े   हम यह जानना चाहते हैं कि असम में कितने हिरासत केंद्र हैं, वहां कितने लोग बंद हैं और कब से : न्यायालय

चौधरी पहली बार 1985 में सीवान से चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंचे और उसके बाद से वह लगातार 1990, 1995, 2000 और फरवरी 2005 के चुनाव में विजयी हुए। इस बार भी 2020 के चुनाव में सीवान से चुनकर विधानसभा पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि श्री चौधरी कई बार मंत्री भी रह चुके हैं और फिलहाल वह राजद के प्रदेश संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं । (वार्ता के सहयोग से,फोटो: एएनआई के सहयोग से) 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here